इस्लामी गणतंत्र ईरान के संसद सभापति अमरीकी विदेशमंत्री के इस दावे को कि अमरीका ने तेहरान में वर्चुअल दूतावास खोल रखा है, वाशिंग्टन की राजनीतिक समस्याओं का परिणाम बताया है। डाक्टर अली लारीजानी ने गुरुवार को अमरीकी विदेशमंत्री हिलैरी क्लिंटन के इस बयान पर कि अमरीका ने तेहरान में नेट एम्बेसी खोल रखी है कहा कि उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। ईरान के संसद सभापति ने कहा कि इस प्रकार के बयानों से ईरानी अधिक एकजुट होते हैं और वर्तमान परिस्थितियों में अमरीका के डेमोक्रेट आर्थिक समस्याओं और चुनाव जैसे मुद्दों में फंसे हैं और इस्राईल भी क्षेत्र में आने वाली क्रांतियों के कारण अलग-थलग पड़ चुका है इसी लिए ज़ायोनी लाबी ने इन परिस्थितियों से निकलने के लिए हाथ पैर माना आरंभ कर दिया है।
समाचार समाप्त
.......
166